kairana Report
कैराना का सच और हमारी कार्ययोजना हरियाणा के साथ लगे उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बहुल कस्बे कैराना के सांसद श्री हुकुम सिंह द्वारा 347 लोगों की लिस्ट ने न केवल उत्तरप्रदेश अपितु देश की राजनीती में एक हलचल पैदा कर दी है जिसमे उन्होंने हिन्दुओ द्वारा मुस्लिमो के भय से कैराना से पलायन की बात कही थी । यद्यपि श्री हुकुम सिंह ने पिछले दो दिनों में दो बार अपनी उपरोक्त बात से' यू टर्न' लिया है फिर भी उनकी असली बात क्या है उसके अलग -२अर्थ मीडिया ,राजनितिक दल व जनता लगा रही है । उनकी इस बात को इन सन्दर्भों में भी देखना होगा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव है तथा उसी की पूर्व तैयारी में बीजेपी की इलाहबाद में हुई राष्ट्रिय कार्यकारणी की बैठक में इस मुद्दे को नफे नुकसान से तोल कर इसे अपने चुनावी मुद्दों में जोड़ा गया । साधारण जनता व् राजनीतिक क्षेत्रो में भी इसे सहज व सरलता से नही लिया ग...