Authentic Yoga by PY Deshpande
निर्मला देशपांडे संस्थान में प्रसिद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक चिंतक श्री पी. वाई. देशपांडे की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ऑथेंटिक योग का समर्पण किया गया। यह पुस्तक लगभग 312 पृष्ठों की है। जिसे निर्मला देशपांडे संस्थान के सौजन्य से विश्व की प्रसिद्ध संस्था हार्टफुलनेस एडुकेशन ट्रस्ट हैदराबाद, तेलंगाना द्वारा प्रकाशित किया गया है।। पुस्तक का समर्पण संस्थान के प्रबंध निदेशक राममोहन राय एवं निदेशक मंडल के अन्य सदस्य सुनीता आनंद और पूजा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव राम मोहन राय ने कहा कि श्री पुरुषोत्तम यशवंत देशपांडे भारत की उन महान विभूतियों में थे, जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया अपितु ट्रेड यूनियन तथा अन्य सामाजिक आंदोलनों को भी नेतृत्व प्रदान किया । वे जे. कृष्णामूर्ति के संपर्क में आए तथा उन के सानिध्य में रहकर श्रीमद्भगवद्गीता, भगवान बुद्ध वचन तथा पतंजलि योग सूत्र का भाष्य किया । वे प्रसिद्ध गांधीवादी निर्मल...