रहबर ए आज़म छोटूराम
रहबरे आजम सर छोटूराम-भारत-पाकिस्तान दोस्ती की कड़ी पाकिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री डा. मुब्बसर हसन एक ऐसे बुजुर्ग है जिन्होंने भारत-पाक दोनों मुल्कों के बीच दोस्ती व भाईचारे की मशाल अपने जीवन पर्यन्त सदा चलाए रखी । उन्हीं के साथ लाहौर में उनके निवास पर उनसे बातचीत के कुछ अंश. 1. रहबरे आजम चौ छोटू राम के व्यक्तित्व से आपको कैसे परिचय मिला? मेरा जन्म संयुक्त पंजाब के ऐतिहासिक व धार्मिक शहर पानीपत में हुआ था। मेरा शहर शुरू से ही धार्मिक व सांसारिक इल्म (शिक्षा) का केंद्र रहा है। हजरत बू अली शाह कलंदर सहित सैकड़ों दरवेश व सूफी संत इस शहर में थे। हजरत बू अली शाह कलंदर के समय में हमारे पूर्वज ख्वाजा मलिक अंसारी, पानीपत में आए और तत्कालीन बादशाह हिंदुस्तान बलबन ने उनके ज्ञान तथा बुद्धिमता से प्रभावित होकर ,पानीपत में जागीर अलॉट की तथा वे यहीं बस गए ।मैं यह अवश्य कहना चाहूंगा जिस पानीपत को आप लड़ाइयों से जानते हैं ,उसका लड़ाईयों से सिर्फ इतना ही ताल्लुक है कि इस की सरजमीं पर लड़ाइयां लड़ी गई ।जबकि पानीपत के लोगों का कभी भी लड़ाईयों से कुछ भी ताल्लु...