Som Bhai
"सोम-सलाम" 💐💐💐💐💐💐💐 संत विनोबा जी ने पंजाब में अपनी भूदान यात्रा के प्रवेश होते ही अपने विनोदी स्वभाव के अनुसार नारा दिया - 'ओम-राम, सोम-सलाम' यात्रा को व्यवस्थित करने के लिये जिन चार लोगो को जिम्मेवारी दी गयी थी उनमें ओम प्रकाश त्रिखा -ओम , बीबी अल्तमशसलाम -सलाम, सोम दत वेदालंकार-सोम तथा हरि राम चोपड़ा -राम प्रमुख थे । सोम भाई का जन्म बेशक सन् 1913 में वर्तमान पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुआ हो तथा उनका पैतृक गांव बब्याल (ज़िला अम्बाला ) हो और स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित गुरुकुल इंद्रप्रस्थ व कांगड़ी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर वे 'सर्व-मित्र'व दैनिक हिंदुस्तान के सम्पादक मण्डल में दिल्ली आदि स्थानों पर रहे हो परन्तु उन्होंने अपना सेवा -स्थल पानीपत को ही चुना । स्वतन्त्रता प्राप्ति के साथ साथ भारत विभाजन के कारण तत्कालीन पंजाब में शरणार्थी बहन -भाइयो का भारी तादाद में आना शुरू हो गया । आल इंडिया कांग्रेस समिति ने 'रिफ्यूजी रिलीफ कमेटी 'की स्थापना श्री सोम दत्त भाई के नेतृत्व में की तथा उनका कार्य स्थल पानीपत को ही बना कर विस्थापि...