Posts

Showing posts with the label मोहब्बतों के शहर में

Jaipur

Image
Happy Valentine's Day मोहब्बत के यादगार शहर में 🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝 जयपुर मेरे लिये एक सौभाग्य व यादगार का शहर रहा है । यह मेरे लिए एक ऐतिहासिक पर्यटक शहर ही नही बल्कि पारिवारिक नगरी भी है । ज्यों ही आज अल सुबह मेरे अज़ीज़ मित्र श्री मुजीब आज़ाद साहब ,जो एक ख्यातिप्राप्त पत्रकार ,लेखक व प्रकाशक है ,मुझे रेलवे स्टेशन पर लेने आये तो मेरी सभी यादें एकदम ताज़ा हो गयी  । मुजीब साहब तो ऐसे लगे मानो मेरे कोई नजदीकी रिश्तेदार ही आये हों, बेशक यह मेरी उनसे पहली मुलाकात थी और सोशल मीडिया पर उनसे मात्र हफ्ते पहले ही उनसे सम्पर्क हुआ था । वे आचार्य कुल की गांधी 150 पर बनी समिति के राष्ट्रीय संयोजक है तथा उनकी बातों में इतना स्नेह व सम्मोहन है कि मैं भी उनके निमंत्रण पर यहाँ खिंचा चला आया ।         मेरे माता-पिता दोनों ही स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़े रहे । भारत की आज़ादी के बाद  इस शहर में ही कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था और मेरे माता-पिता इस अधिवेशन में भाग लेने के लिये आये थे और रुके थे जयपुर के एक प्रख्यात कांग्रेस नेता श्री राम स्वरूप चंदेल जो वर्तमान मुख्यमंत्री श...