Posts

Showing posts with the label 2019

My Jammu Tour 2019

Image
*आशा की किरण* गांधी ग्लोबल फैमिली के उपाध्यक्ष पदमश्री डॉ एस पी वर्मा जी के आग्रह पर मुझे ,बा- बापू 150 की तैयारियों को सीखने -समझने के लिये दो दिन दि0 22-23 जनवरी ,2019 को जम्मू जाने का अवसर मिला । इन दोनों दिन बेशक मुझे जम्मू में ही ठहरने थे, परन्तु  यह श्री वर्मा जी के प्रबंधन का ही कमाल था कि इस दौरान पूरी रियासत के हर हिस्से से, गांधी ग्लोबल फैमिली  के कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के अग्रणी लोग मुझे मिलने आये । जब मैं  अल सुबह जम्मू पहुंचा तो बेहद बारिश हो रही थी और यहाँ पहुचते ही मोबाइल के प्रीपेड होने की वजह से उसने काम करना बंद कर दिया था पर इसके बावजूद भी हमारे मेजबान अनेक साथियों के साथ हमे लिवाने के लिये आये । हमारा ठिकाना उनका  कच्ची छोनी में वही पुराना घर था जो विगत 30 वर्षों से अधिक अरसे से देश भर से आये कार्यकर्ताओं का ठिकाना रहा है । मेरी पुरानी यादें तरो -ताजा हो गयी जब हम इसी घर मे स्व0  दीदी निर्मला देशपाण्डे जी के साथ एक  गांधी शांति मिशन में कश्मीर जाने के लिये आये थे । आंखों के सामने वह मंजर भी ताजा हो गया जब स्...