विद्रोही महादेव
महादेव विद्रोही नाम से ही नहीं अपितु वैचारिक रूप से नाम के अनुरूप है. मेरा उनका कोई पुराना परिचय तो नहीं परन्तु बजरिया श्री महावीर त्यागी जानकारी रहीं. स्वर्गीय भाई जी अक्सर उनका जिक्र करते रहते थे. उनका कहना था कि विचार में वे हमारे निकट है. मैं इसी भाव से उनसे मिलने का इच्छुक भी रहा और आखिरकार य़ह तमन्ना अखिल भारतीय नशा बंदी परिषद की दिल्ली मे हुई बैठक मे उनसे मिलने पर पूरी हुई. तब मैंने पाया कि वे वैसे ही हैं जैसा उनके बारे मे सुना था. नशा बंदी परिषद के सम्पन्न हुए अधिवेशन में आदरणीय सुब्बाराव भाई जी को अध्यक्ष चुन लिया गया. सर्व सहमति की अपनी आदत के अनुसार श्री सुब्बाराव जी ने परिषद के अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी की बैठक के निर्वाचन करने की प्रक्रिया को करने के लिए आगरा में हो रहे सर्वोदय समाज के सम्मेलन के दौरान ही बैठक आहूत की. यह बैठक ही नशा बंदी परिषद को अपहृत करने का आधार साबित हुई. उसके बाद इलाहाबाद में होने वाली बैठक मे भाई जी ही को अपदस्थ करने की नापाक क्रिया हुई और फिर कुछ अति महत्वाकांक्षी लोगों ने परिषद पर ...