गोद लीजिए जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा

गोद लीजिये जरूरतमन्द  बच्चों की शिक्षा...

जो गरीब और बेसहारा हैं /पिछड़ी बस्तियों में रहते हैं...
जो पढ़ना चाहते हैं आगे बढ़ना चाहते हैं किन्तु..

👉🏼नहीं है जिन पर पिता का साया, किसी तरह हो रहा जिनका गुज़र बसर...

👉🏼नहीं जिनके माता-पिता किसी को दादी दादा या कोई अन्य रिश्तेदार  किसी प्रकार दे रहे हैं सहारा ......

👉🏼घर का अभिभावक/माँ बाप जूझ रहे है लम्बी बीमारी से
और नहीं है आमदनी  का कोई साधन, किसी न किसी तरह खाने या पहनने का जुगाड़ ही हो पाता हो...

👉🏼होनहार  हैं बच्चे, किन्तु नशे-जुएं या अन्य बुरी आदतों के लती है बाप,

माँ जूझकर चोरी छिपे किसी न किसी तरह अपने बच्चे को पढ़ा रही हैं...

  बच्चों का क्या कसूर

सैकड़ो बच्चे है ऐसे जिन्हें आप  के सहारे या मदद का इंतज़ार है  वे खुश हो जाते हैं  जब उनके सर पर आप जैसे किसी का साया मिल जाता है...
उनके सपनों की उड़ान को पंख मिल जाता है

किसी भी शहर में रहते हुए आप बच्चों की शिक्षा गोद ले सकते हैं उनका सत्र स्पांसर कर सकते हैं.

आईये पढ़ायें इन्हें आगे बढ़ाएं...

अपनी सुविधानुसार पूर्ण (किताब कापी स्टेशनरी+ यूनिफार्म+वार्षिक शुल्क) या आंशिक (किताब कापी, स्टेशनरी या यूनिफार्म या वार्षिक शुल्क आदि में से कोई भी )व्यवस्था आप कर सकते हैं । एक विद्यार्थी का प्रतिमाह खर्च कुल 500₹ प्रतिमाह रहेगा यानी कुल 6,000₹ प्रतिवर्ष । आप इस रकम को प्रतिमाह अथवा वर्षभर की  एक मुश्त , गोद लिए विद्यार्थी के नाम से चल रहे बैंक एकाउंट में सीधे तौर पर जमा करवा कर स्कूल को सूचित कर सकते है ।

बच्चों की शिक्षा गोद लेने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है
               या
आस पास के किसी भी स्कूल में मुश्किल दौर से गुजरते बच्चों की  तलाश कर सकते है।

    तो आइये हम आप मिलकर इनकी जिंदगी में खुशियाँ भर दें ।

आप द्वारा गोद लिए बच्चों का रिपोर्ट कार्ड आप तक रेगुलर पहुचाया जाता रहेगा जिससे आप जान सकें की बच्चे की पढाई सही दिशा में चल रही है और आपका पैसा जायज मद में ख़र्च हो रहा है।
निर्मला देशपांडे संस्थान ,
हाली अपना स्कूल , सेक्टर 25 ,(लक्ष्मी गार्डन के पास)पानीपत              मोब0 न0  9354926281

Comments

Popular posts from this blog

Report of ‘Aaghaz-e-Dosti Aman Yatra 2026’ Begins from Rajghat with a Message of Peace, Unity and Friendship (English-Hindi)

निरंकारी विवाह पद्धति- हमारा प्रत्यक्ष अनुभव

बाबू मूल चंद जैन की विरासत का पुनर्पाठ