भाई जी रूप राम यादव

खादी जगत के ख्यातिप्राप्त व्यक्तित्व एवं  रचनात्मक कार्यकर्ता श्री रूप राम जी यादव (भाईजी) से उनके पानीपत स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की तथा उनके जीवनभर के अमूल्य संस्करणों को सुना  . 
       97 वर्ष की आयु में भी वे पूर्णतः स्वस्थ एवं मानसिक रूप से चेतन है.  वे मेरे माता-पिता स्व0 श्रीमती सीतारानी व मास्टर सीताराम जी सैनी के अभिन्न मित्र एवं सहयोगी रहे हैं.  
    उनका जन्म बरोत (उत्तरप्रदेश)के एक गांव में 1924 में हुआ.  गांधी विचार में ओतप्रोत होकर  डॉ गोपी चंद भार्गव (पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब) तथा खादी जगत की महान विभूति श्री  सोमदत्त वेदालंकार तथा चौधरी भीमसेन की प्रेरणा से  वर्ष 1956 में खादी आश्रम, पानीपत में  सेवा प्रारम्भ कर ऊनी विभाग के अनेक वर्षो तक प्रबन्धक रहे. 
   वर्ष 1967 में  पानीपत में हुए प्रांतीय नशाबंदी सम्मेलन के वे, दादा गणेशी लाल,  सोम भाई,  स्वामी आनंद रंक बंधु,  जगदीश चंद्र  जौहर,  चौधरी  निरंजन सिंह,  प्रभातशोभा पंडित, प्रो0 शेर सिंह सहित मेरी माता श्रीमती सीतारानी जी के संयुक्त नेतृत्वकारी दस्ते में शामिल रहे. 
    1991-92 में पानीपत को जिला बनाने के आंदोलन में  भी वे सक्रिय रहे. श्री महेश दत्त शर्मा के  साथ मिलकर हम लोगों ने पानीपत नागरिक मंच की भी स्थापना की. 
    उनका मंझला पुत्र देवेन्द्र यादव और मैं बचपन से  आर्य प्राथमिक स्कूल, घेर अरायीयान 
, पानीपत में पढ़े और अच्छे मित्रों में रहे. देवेन्द्र की पत्नि श्रीमती ओमवती नगर की प्रमुख शिक्षाविद है. 
    अब उनकी पुत्रवधू श्रीमती मधु यादव, माता सीता रानी सेवा संस्था में पदाधिकारी है. उनके पति श्री नरेंद्र यादव बैंक कर्मी रहे. 
    भाई जी की स्व0 पत्नि श्रीमती विद्यादेवी भी जीवनपर्यंत महिला आर्य समाज में सक्रिय रहीं. 
 भाई जी व उनके परिवार  को अनंत शुभकामनाएं.

Comments

Popular posts from this blog

Report of ‘Aaghaz-e-Dosti Aman Yatra 2026’ Begins from Rajghat with a Message of Peace, Unity and Friendship (English-Hindi)

बाबू मूल चंद जैन की विरासत का पुनर्पाठ

निरंकारी विवाह पद्धति- हमारा प्रत्यक्ष अनुभव