गांधी के स्थलों को सम्पत्ति नहीं, विचारों का तीर्थ बनाइए
गांधी के स्थलों को सम्पत्ति नहीं, विचारों का तीर्थ बनाइए — राम मोहन राय अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, भारत महासचिव, गांधी ग्लोबल फैमिली / निर्मला देशपांडे संस्थान महात्मा गांधी के सत्याग्रह से जुड़े भारत और दक्षिण अफ्रीका के नौ ऐतिहासिक स्थलों को UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची (Tentative List) में शामिल किया जाना निश्चित रूप से भारत और गांधी विचार से जुड़े सभी लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रसन्नता का विषय है। भारत की ओर से प्रस्तुत इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाबद्ध नामांकन में सात स्थल भारत में और दो दक्षिण अफ्रीका में हैं। भारत के स्थलों में महात्मा गांधी सत्याग्रह स्मारक, साबरमती आश्रम, मणि भवन, हरिजन सेवक संघ, सेवाग्राम आश्रम, आगा खान पैलेस और गांधी स्मृति शामिल हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका में पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन और फीनिक्स सेटलमेंट शामिल हैं। यह केवल कुछ भवनों, कमरों, आश्रमों या स्मारकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का प्रश्न नहीं है। UNESCO के दस्तावेज के अनुसार इन स्थलों की विशेषता इस बात में है कि ये सत्याग्रह के जन्म, प्रयोग, विकास और संस्थागत रू...