अमेरिका में गंगा की खोज

 


"अमेरिका में गंगा की खोज"

पुराणों में कहा है कि यदि सहस्त्रो योजन दूर से भी गंगा स्तुति की जाए तो उसका महात्म गंगा स्नान जैसा ही है । गंगा- भारत से लगभग 19 हजार किलोमीटर दूर, आज  मैंने एक नदी में गंगा-२ का जाप कर स्नान किया व खूब गोते लगाए ।

प्रसिद्ध कथाकार राही मासूम रज़ा, जो गंगा किनारे गाज़ीपुर के थे ,को अपनी मां गंगा नदी से बहुत प्यार था । उन्होंने लिखा है कि वे गंगा के पुत्र है और यदि वे कहीं किसी दूसरे देश मे गुज़र जाएं और उनके पार्थिव शरीर को गाज़ीपुर लाना नामुमकिन हो तो उन्हें उस देश की किसी नदी के किनारे दफना कर उस नदी को कहना कि " यह गंगा का बेटा है ,इसका ख्याल रखना ।"

  आज हमने भी अपनी गंगा मां को अमेरिका में ढूंढ ही लिया और अपने सभी प्रिय मित्रों, पारिवारिक जन व पितरो के नाम के खूब गोते लगाए ।

   मुझे यहां एक सज्जन बता रहे थे कि भारतीय अमेरिकी हिन्दुओ ने एक यहां रह रहे एक साधू स्वामी जी को अमेरिका का पीठाधीश्वर शंकराचार्य भी घोषित कर दिया है ।




Ram Mohan Rai,

Seattle, Washington (USA)

28.07.2019

Comments

Popular posts from this blog

Report of ‘Aaghaz-e-Dosti Aman Yatra 2026’ Begins from Rajghat with a Message of Peace, Unity and Friendship (English-Hindi)

निरंकारी विवाह पद्धति- हमारा प्रत्यक्ष अनुभव

बाबू मूल चंद जैन की विरासत का पुनर्पाठ