"हम सब कहते हैं 'उज्ज्वल भारत', Ram Mohan Rai/16.02.2026
"हम सब कहते हैं 'उज्ज्वल भारत', लेकिन आज सुबह-सुबह 80 प्रतिशत लोग उठकर बस एक सवाल सोचते हैं—'आज राशन मिलेगा या नहीं?' अमेरिका से डील हुई, टैरिफ घटे—माल निर्यात बढ़ेगा। लेकिन किसान? वो जो पहले से ही कर्ज़ में डूबा है, अब सस्ते अमेरिकी सोयाबीन, कॉर्न, चिकन से अपना बाजार गँवा देगा। वो पाँच किलो अनाज से आगे कभी नहीं निकलेगा।
रूस से तेल छोड़ना—कहते हैं 'स्ट्रैटेजी' है। पर सच्चाई? अमेरिकी तेल 30 % महँगा है। हमारे पेट्रोल-पंपों की कीमत बढ़ेगी, ट्रक वाले ड्राइवरों की कमाई घटेगी, दूध-सब्जी महँगी हो जाएगी। फिर भी चुप्पी।
चीन से क्या लेना? वो गरीबी खत्म करने की मशीन है—हर गाँव में फैक्ट्री, स्कूल, अस्पताल। हम? 'फ्री राशन' और 'मेक इन इंडिया' का पोस्टर। एक तरफ़ दुनिया देखती है, दूसरी तरफ़ गाँवों में बच्चे ड्रॉपआउट हो जाते हैं।
इगो छोड़ो। दुनिया से दोस्ती करो, पर अपनी जड़ें मजबूत करो। वरना ये 'विश्वगुरु' का सपना, बस सोशल मीडिया का ठुनका बनके रह जाएगा।"
Ram Mohan Rai.
Nityanootan.blogspot.com/ 16.02.2026
Comments
Post a Comment